- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- शहीद विप्लव के अंतिम दर्शन के लिए उमडे लोगों ने नम आखों से अपने लाडले को दी विदाई
शहीद विप्लव के अंतिम दर्शन के लिए उमडे लोगों ने नम आखों से अपने लाडले को दी विदाई


रायगढ 15 नवंबर 2021/ मणिपुर में उग्रवादी हमले में शहीद हुए कमांडेंट विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे को सोमवार को अंतिम विदाई दी जा रही है। तीनों के शव भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रायगढ़ लाए गए। सर्किट हाउस स्थित मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार होगा। कमांडेंट की शहादत के सम्मान में शहर पूरी तरह से बंद है। श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों, अफसरों समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बड़े बेटे कमांडेंट विप्लव त्रिपाठी (41) सहित 5 जवान 13 नवंबर को मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले में शहीद हो गए थे। असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी अनुजा शुक्ला (37) और बेटे अवीर त्रिपाठी (6) की भी इस हमले में मौत हो गई थी। वह परिवार सहित आ रहे थे, इसी दौरान घात लगाए उग्रवादियों ने IED ब्लास्ट कर उनकी गाड़ी को उड़ा दिया था।
सर्किट हाउस के पास मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई अनय त्रिपाठी ने मुखाग्नि दी।
चैंबर आफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने बताया कि शहीद विप्लव त्रिपाठी की अंतिम यात्रा शहर से निकाली जाएगी। इसे देखते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारियों को सोमवार को मार्केट बंद रखने का आह्वान किया है। इस दौरान शहर के सिनेमा घरों और मल्टीप्लेक्स सुबह 12 बजे से दोपहर 3 बजे की शो को बंद रखने का फैसला किया गया है, जिस रूट से यह अंतिम यात्रा निकलेगी। वहां पर दो पहिया या चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।