- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- 31 किलो गांजा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त, आरोपियों को भेजा गया जेल
31 किलो गांजा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त, आरोपियों को भेजा गया जेल


कवर्धा/चिल्फीघाटी 01 नवंबर 2021/ अवैध गांजा परिवहन के मामले में एक बार फिर चिल्फी पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन आरोपियों से 6 लाख रुपए का 31 किलो गांजा जब्त किया है। परिवहन में लगी एक कार को जब्त किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर की तरफ से एक सफेद रंग की कार आ रही है, जिसमें गांजा परिवहन किया जा रहा।
इसे लेकर पुलिस ने चलित नाकेबंदी करते हुए कार को रुकवाकर जांच की। कार की सीट के पीछे व ब्रेक लाइट के नीचे गोपनीय चेंबर बनाकर ऊपर से लोहे की प्लेट को नट बोल्ट से कसा हुआ मिला, जिसे खोलकर जांच करने पर कुल 34 पैकेट गांजा, जो खाखी रंग के टैप से लिपटा था। ये करीब 31 किलो था।
पुलिस ने चंद्र प्रकाश प्रजापति पिता स्व. रामचरण प्रजापति (47) निवासी आगरा, इकबाल खान पिता अली अहमद(28), निवासी आगरा व प्रवीण कुमार गौतम पिता स्व. महेंद्र पाल गौतम (37) निवासी जिला फीरोजाबाद हाल निवास आगरा (उप्र) को गिरफ्तार किया है।
ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे: पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे। गांजा को आगरा (यूपी) तक छोड़ना था। इसके बाद इसकी सप्लाई अन्य शहरों में करते। इसके पहले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।