ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने करवा चौथ की दी बधाई शुभकामनाएं।

विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने करवा चौथ की दी बधाई शुभकामनाएं।

4 years ago
191

रायपुर, 23 अक्टूबर 2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने मातृ शक्ति को करवा चौथ की दी बधाई शुभकामनाएं।

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, पति के मंगल, दीर्घायु एवं अखंड सुहाग की प्राप्ति के लिए माताएं, बहने निर्जला व्रत रखती हैं। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। हिंदू महिलाओं के बीच करवा चौथ के त्योहार का विशेष महत्व है।

बतादें.. करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के अखंड प्रेम और त्याग की चेतना का प्रतीक है. इस दिन महिलाएं व्रत रखकर दिनभर भगवान से अपने पति के मंगल के लिए प्रार्थना करती हैं. महिलाएं दिन भर व्रत रखकर शुभ मुहूर्त में चंद्रमा के साथ-साथ शिव-पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की भी पूजा करती हैं. आज के समय में करवा चौथ व्रत नारी शक्ति का प्रतीक पर्व है. व्रत पूजा के दौरान महिलाएं करवा चौथ व्रत की कथा पढ़ती हैं. कहा जाता है कि व्रत कथा के पढ़े बिना व्रत अधूरा रहता है.

Social Share

Advertisement