ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • CM भूपेश बघेल के कड़े निर्देश ढ़ाई साल से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मी हटाये जाएंगे, जनता जिन पुलिसकर्मियों से नाराज, उसका होगा तुरन्त ट्रांसफर… पढ़िये

CM भूपेश बघेल के कड़े निर्देश ढ़ाई साल से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मी हटाये जाएंगे, जनता जिन पुलिसकर्मियों से नाराज, उसका होगा तुरन्त ट्रांसफर… पढ़िये

4 years ago
161

रायपुर 22 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज आईजी-एसपी कांफ्रेंस में कानून व्यवस्था और नशे को लेकर बेहद सख्त नजर आये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में सभी एसपी को निर्देशित किया है कि ढ़ाई साल से थानों में जमे अधिकारी-कर्मचारी को तत्काल हटायें। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि लंबे समय से थानों में जमे पुलिसकर्मियों की वजह से अपराधों पर बेहतर ढंग से अंकुश नहीं लग पाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज आईजी-एसपी कांफ्रेस के दौरान नशे के कारोबार और लॉ एंड आर्डर को लेकर पुलिस अधीक्षकों को कड़ी नसीहत दी। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षकों को दो टूक कहा है कि दूसरे राज्यों से नशे की एक पत्ती भी छत्तीसगढ़ नहीं आनी चाहिये। वहीं चिटफंड प्रभावितों को न्याय दिलाने के साथ-साथ इस मामले में आरोपी डाक्टरेक्टरों की भी तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

कानून व्यवस्था की समीभा करते हुए मुख्यमंत्री ने लंबे समय से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों के बारे में भी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि ढ़ाई साल से जो भी पुलिसकर्मी थाने में पदस्थ हैं, उन्हे तत्काल हटायें। इससे पहले आज मुख्यमंत्री ने हुक्का बारों को लेकर भी सख्त निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि हुक्का बारों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाये।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल, फ़ील्ड स्तर के अधिकारी (आईजी/एसपी) करेंगे हर सप्ताह आम जनता से मुलाक़ात, मौक़े पर ही करेंगे समस्याओं का निराकरण। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिस का जनता से जुड़ाव अत्यंत आवश्यक।

मुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य में पुलिस अधिकारियों से की अपेक्षा, उनकी पुलिसिंग में कड़ाई और आचरण में मानवीय संवेदना झलकनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, जनता का विश्वास जीते छत्तीसगढ़ पुलिस। कोरोना काल में पुलिस के कार्य से लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है।

मुख्यमंत्री का सभी एसपी को आदेश, महिलाओं और बच्चों को पूरी तरह सुरक्षित महसूस होना चाहिए। सरकार का फ़ोकस महिला सुरक्षा पर है। उन्हें पुलिस पर पूर्ण विश्वास होना चाहिए।

मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय, 2.5 वर्षों से एक ही स्थान, थाने पर जमे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का होगा तबादला।

मुख्यमंत्री ने किया प्रश्न, महिला सुरक्षा एप की क्या प्रगति है। इसका लाभ महिलाओं को मिलना चाहिए।

सभी आईजी को निर्देश, जनता जिन पुलिस कर्मचारियों से नाराज़ है, उनका चिन्हांकन करें आईजी और करें तबादला

फ़ील्ड के अधिकारी शाम को फ़ील्ड में निकलें, इससे जनता का विश्वास बढ़ेगा।

ट्रैफ़िक सुचारु रूप से व्यवस्थित हो, इस बात का ध्यान रखें। सड़क हादसों की समीक्षा कर उसमें कमी लाने का प्रयास गंभीरता से करें।

आदिवासियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापसी के कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करें।

आज काँफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस अधीक्षकों को कलेक्टर के साथ सामंजस्य बैठाकर काम करने को कहा, तथा साथ ही सप्ताह में 4-5 दिन साथ दौरा करने की भी नसीहत दी।

Social Share

Advertisement