ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • विधानसभा नहीं पहुंचे सिंहदेव और बृहस्पत, स्वास्थ्य मंत्री के सदन छोड़ने को विपक्ष ने बताया सरकार पर अविश्वास

विधानसभा नहीं पहुंचे सिंहदेव और बृहस्पत, स्वास्थ्य मंत्री के सदन छोड़ने को विपक्ष ने बताया सरकार पर अविश्वास

5 years ago
153

 

 

 

 

रायपुर 28 जुलाई 2021/    छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के मंगलवार को सदन में दिए भाषण मीडिया में लीक होने पर हंगामा हो गया। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- यह बेहद गंभीर मामला है। टीएस सिंहदेव और विधायक बृहस्पत सिंह दोनों ही विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। सिंहदेव को बुधवार को चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज अधिग्रहण विधेयक सदन में पेश करना था।

भाजपा विधायकों ने की जांच की मांग
मीडिया में लीक हुए भाषण मामले में भाजपा विधायकों ने जांच की मांग की। भाजपा विधायकों ने कहा- एक मंत्री ने सदन में सरकार पर आरोप लगाए हैं। यह सदन के प्रिविलेज हनन का मामला है।अजय चंद्राकर ने कहा, स्वास्थ्य मंत्री ने सदन छोड़कर शपथ का उल्लंघन किया है। ऐसे में वे अब मंत्री नहीं है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- एक मंत्री ने सरकार पर अविश्वास जताया है। क्या मंत्री जी ने इस्तीफा दे दिया है?

कांग्रेस बोली- यह मुद्दा नहीं, विपक्ष मुद्दा विहीन
संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, यहां सभी मंत्री मौजूद हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा- विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उसके बाद कांग्रेस के विधायक कुर्सियों से खड़े होकर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा- विपक्ष को याद होगा कि लालकृष्ण आडवाणी भी इसी तरह सदन छोड़कर चले गए थे। भाजपा और जकांछ विधायकों ने इन दोनों उदाहरणों को अलग-अलग बताया। विपक्ष ने मंत्री के सदन में आने तक विधानसभा की कार्यवाही रोकने की मांग की। काफी देर तक हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है।

Social Share

Advertisement