- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने वरिष्ठ पत्रकार श्री राजादास के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने वरिष्ठ पत्रकार श्री राजादास के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।
5 years ago
178
0

रायपुर 22 जुलाई 2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने दैनिक अंग्रेजी अखबार द हितवाद के उप संपादक और वरिष्ठ पत्रकार श्री राजादास के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, वर्तमान में श्री राजादास जी विधानसभा पत्रकार दीर्घा समिति के सम्मानित सदस्य रहे हैं, उनके आकस्मिक निधन की खबर ने स्तब्ध कर दिया है। उनके शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ की श्री राजादास जी की दिवंगत आत्मा की श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।