ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने ईद-उल-जुहा की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।

विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने ईद-उल-जुहा की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।

5 years ago
196

 

 

 

 

रायपुर 21 जुलाई 2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद दी ।

विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि, ईद उल अजहा यानी बकरीद इस्‍लाम धर्म को मानने वाले लोगों का प्रमुख त्‍योहार है। यह रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के लगभग 70 दिनों बाद मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार, हजरत इब्राहिम अपने पुत्र हजरत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दे दिया उन्‍हीं की याद में यह पर्व मनाया जाता है। प्रेम भाईचारा, समर्पण के इस पर्व पर समस्त मुस्लिम समाज को बहुत बहुत बधाई।

डॉ महंत ने कहा कि, कोरोना संक्रमण काल ने सभी तीज त्योहारों के उत्साह पर गहरा प्रभाव डाला है। ईद-उल-जुहा के इस पर्व पर मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ, त्योहारों की खुशी पर कोरोना संक्रमण से बचाव का ध्यान अवश्य रखे।

Social Share

Advertisement