- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- जैसे श्रीराम ने वनवास पूरा कर रावण को मारा, हमें लॉकडाउन का पालन कर कोरोना को हराना है – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील
जैसे श्रीराम ने वनवास पूरा कर रावण को मारा, हमें लॉकडाउन का पालन कर कोरोना को हराना है – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील
5 years ago
215
0

रायपुर, 21 अप्रैल 2021/ देश में रामनवमी मनाई जा रही है, मगर दूसरी तरफ कोरोना का संकट भी गहरा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों को इस कोविड काल में भगवान राम से सीख लेकर कोरोना को हराने की अपील की है।
उन्होंने कहा है कि जिस तरह श्रीराम ने संयम और सहनशीलता से 14 वर्षों का वनवास पूरा किया, साथ ही संसाधनों और सेना के कम होते हुए भी लंका नरेश रावण पर विजय प्राप्त की। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के संकट के इस समय में उसी तरह हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए, उतने ही संयम से लॉकडाउन का पालन करते हुए कोरोना को हराना है।