ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने श्री रामनवमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।

विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने श्री रामनवमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।

5 years ago
234

 

रायपुर, 21 अप्रैल 2021/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने राम जन्मोत्सव, श्रीराम नवमी की प्रदेशवासियों को बधाई शुभकामनाएं दी है।

 

डॉ महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को राम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता है।

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा राम सदाचार के प्रतीक हैं, “मर्यादा पुरुषोतम” है। राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है, जो पृथ्वी पर अजेय रावण (मनुष्य रूप में असुर राजा) से युद्ध लड़ने के लिए अवतरित हुये।

 

Social Share

Advertisement