- Home
- Chhattisgarh
- स्कूटी पर सवार होकर शहर की सफाई देखने निकले अरुण साव, गंदगी देख अफसरों को लगाई फटकार
स्कूटी पर सवार होकर शहर की सफाई देखने निकले अरुण साव, गंदगी देख अफसरों को लगाई फटकार
11 hours ago
35
0

अंबिकापुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज सुबह हेलमेट लगा खुद स्कूटी चलाते हुए अंबिकापुर शहर की सफाई व्यवस्था देखने निकल पड़े. इस दौरान सत्तीपारा इलाके में कचरे के ढेर और तालाब की गंदगी को देखकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सफाई के निर्देश दिए.
तालाब में मूर्तियों के विसर्जन के बाद से लकड़ी के शेष बचे हुए हैं, जिनकी अब तक निगम प्रशासन सफाई नहीं कर पाया है. अब नवरात्रि आ रही है. इस दौरान मूर्ति विसर्जन की स्थिति में तालाब में और गंदगी को जाएगी. स्थिति को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को फटकारे लगाने के साथ समय पर पूरी कार्य संपन्न करने की बात कही. निरीक्षण के दौरान महापौर मंजूषा भगत, सभापति समेत नगर निगम कर्मी मौजूद रहे.