• Chhattisgarh
  • CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, जानिए रायपुर समेत प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम ?

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, जानिए रायपुर समेत प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम ?

2 days ago
36

रायपुर। सितंबर की विदाई के साथ ही छत्तीसगढ़ में मानसून भी अब वापसी की राह पर है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। यानी बारिश के मौसम के बाद अब प्रदेश में धीरे-धीरे शुष्क मौसम का दौर शुरू होने वाला है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम ?

पूरे प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ रहा। राजनांदगांव 34 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। यानी प्रदेश में दिन गर्म और रात अपेक्षाकृत ठंडी होने लगी है।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा ?

रायपुर में बुधवार को पारा करीबन 34 डिग्री से. के पास रहा। यहा भी अब बारिश के ब्रेक बढ़ने के संकेत हैं। एक अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Social Share

Advertisement