• Chhattisgarh
  • IND vs WI, 1st ODI: भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs WI, 1st ODI: भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

11 hours ago
12

IND vs WI, 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे खेले जाने वाला है। तिरुवनंतपुरम में होने वाले इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालेंगे। मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी का जादू नजर आएगा। भारतीय खिलाड़ी नमन धीर का यह पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला है। टॉस के बाद उन्हें डेब्यू कैप सौंपी गई।

तिरुवनंतपुरम में वनडे का इतिहास

तिरुवनंतपुरम में 2023 के बाद पहली बार मुकाबला खेला जा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यहां खेला जा रहा ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले दोनों टीमें 2018 में यहां पहली बार भिड़ी थीं, जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को हराया था। सीधे शब्दों में कहें तो तिरुवनंतपुरम में अब तक सिर्फ 2 वनडे ही खेले गए हैं और वो दोनों मुकाबले ही भारत ने जीते हैं।

भारत ने पिछले 5 वनडे सीरीज में से 3 हारे

टीम इंडिया का तिरुवनंतपुरम में रिकॉर्ड बेश अच्छा दिख रहा हो, लेकिन, मौजूदा हकीकत वनडे में ऐसी नहीं है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से अब तक 5 वनडे सीरीज खेली है, जिसमें से 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में वेस्टइंडीज के लिए ये भारत के खिलाफ अपने इतिहास को बदलने का मौका बन सकता है।

देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

टीवी और मोबाइल पर कहां देख सकेंगे मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस सीरीज के मीडिया राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। ऐसे में टीवी पर मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मुकाबला देखने के लिए JioHotstar पर लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकेगी। इस सीरीज के मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क या FanCode पर उपलब्ध नहीं होंगे।

Social Share

Advertisement