- Home
- Chhattisgarh
- CG Weather Today : संडे को पिकनिक मनाने जा रहे हैं? घर से निकलने से पहले जानें मौसम का हाल
CG Weather Today : संडे को पिकनिक मनाने जा रहे हैं? घर से निकलने से पहले जानें मौसम का हाल

रायपुर. एक ओर राजस्थान से मानसून की विदाई का दौर शुरू हो चुका है. वहीं छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों भारी बारिश के संकेत हैं. बंगाल की खाड़ी में नया मौसमी सिस्टम बनने की संभावना जताई जा रही है. इसके चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 22 सितंबर से मानसून की रफ्तार बढ़ेगी और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बन रही है.
CG Weather Today : पिकनिक मानने जा रहे हैं?
रविवार को आप भी अगर पिकनिक का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौसम अपडेट आपके लिए काम का साबित हो सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अनेक स्थानों पर आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. साथ ही एक-दो स्थानों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिर सकती है. अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं.
CG Weather Today : कई जिलों मे आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार सुबह कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और गरियाबंद में 40-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.
छत्तीसगढ़ से 29 के बाद मानसून की विदाई!
मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर से अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में कम दाब बना हुआ, जिसके 24 घंटे में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके आगे बढ़ने और मजबूत होने पर यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी में अवदाब का रूप ले सकता है. इसके चलते 22 से 25 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश की संभावना जताई है, जबकि 22 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. बताया जा रहा है कि 29 सितंबर के बाद छत्तीसढ़ से मानसून की विदाई शुरू हो सकती है.
रायपुर में बारिश के आसार
राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए जारी मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक आज बादल छाए रह सकते हैं. बादल गरजने-चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.
राजधानी में हुई 3 सेमी बारिश
प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। राजनांदगांव, माना और बिलासपुर में 34 डिग्री सेल्सियस और पेण्ड्रा रोड में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मानपुर में सबसे ज्यादा 6 सेमी बारिश दर्ज हुई. नारायणपुर में 4 सेमी, दुर्गकोंदल, अंतागढ़, रायपुर शहर, लालपुर थाना और पखांजूर में 3-3 सेमी बारिश हुई. रायपुर शहर में 3 सेमी बारिश के बावजूद दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.