ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • CG Weather Today : छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं, दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं, दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

2 hours ago
15

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार पर धीमी हो गई है. हल्की बारिश और तेज धूप के बीच बिलासपुर और रायपुर में तापमान बढ़ गया है. पिछले 24 घंटों में कुछ इलाके में हल्की बारिश जारी रही. मौसमी वर्षा सामान्य से 4 प्रतिशत कम रही. हालांकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में बारिश की संभावना जताई है.

बिलासपुर और राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई. रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर और राजनांदगांव में दर्ज किया गया. राजधानी रायपुर भी गर्मी के मामले में पीछे नहीं रहा. यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

रायपुर में कैसा रहा मौसम ?

रायपुर शहर में 7 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

अगले 72 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने 8 से 10 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. 8 सितंबर को सरगुजा और बलरामपुर में बारिश की संभावना है. वहीं, 9 सितंबर को सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर के अलावा बिलासपुर, कोरबा और बलौदाबाजार में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. 10 सितंबर को बारिश का दायरा और बढ़ेगा, इस दौरान रायपुर समेत 16 जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

Social Share

Advertisement