- Home
- Chhattisgarh
- करोड़ों के गबन का खुलासा: बरमकेला अपेक्स बैंक के 8 कर्मचारियों पर कार्रवाई
करोड़ों के गबन का खुलासा: बरमकेला अपेक्स बैंक के 8 कर्मचारियों पर कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के बड़े गबन का मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधन की आंतरिक जांच में यह खुलासा हुआ कि अप्रैल 2021 से नवंबर 2024 के बीच कर्मचारियों ने समितियों के खातों और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) खातों में अनधिकृत लेन-देन कर करोड़ों रुपये का गबन किया। मामले के उजागर होने के बाद बैंक ने सख्त कार्रवाई करते हुए 8 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, अपेक्स बैंक की शाखा बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कर्मचारियों द्वारा समितियों के खातों को नामे कर डीएमआर खातों के माध्यम से नियम विरुद्ध लेन-देन किए गए। इसके साथ ही केसीसी खातों से भी बिना अनुमति राशि का अंतरण कर बड़ी वित्तीय अनियमितता को अंजाम दिया गया, जिससे कुल 18.13 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया।
अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी केदार नाथ गुप्ता ने बताया कि इस पूरे मामले में कुल 8 कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। जांच के बाद इन सभी के खिलाफ 4 मई 2025 को थाना बरमकेला में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद बैंक स्तर पर कराई गई विशेष ऑडिट और उच्च स्तरीय जांच में आरोप सिद्ध होने पर कार्रवाई की गई।