ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • बिना सोडा और इनो के भी फूलेगी इडली, इन नेचुरल तरीके से बैटर में आएगा परफेक्ट खमीर …

बिना सोडा और इनो के भी फूलेगी इडली, इन नेचुरल तरीके से बैटर में आएगा परफेक्ट खमीर …

2 months ago
60

Lifestyle Desk : इडली एक टेस्टी डिश है जो. पूरे भारत में खूब चाव से खाया जाता है. ये स्वाद में तो अच्छी लगती ही हैं साथ ही पाचन के लिए भी बहुत हल्की होती है. पारंपरिक तरीके से इडली को बनाने के लिए चावल और उड़द की दाल को भिगोकर पीसा जाता है. फिर इस घोल को रात भर खमीर के लिए रखा जाता है. जब बैटर फूल जाता है तो इसे सांचों में रखकर भाप में पकाया जाता है. वैसे तो गर्मियों के मौसम में बैटर अपने आप फूल जाता है, लेकिन अगर खमीर नहीं उठता तो सोडा या ईनो की मदद से इसे फुलाया जाता है. लेकिन आज हम आपको नेचुरल तरीके से बैटर में खमीर उठाने की ट्रिक बतायेंगे.

मेथी दाना (Fenugreek seeds) डालें
चावल और उड़द दाल भिगोते समय ½ से 1 छोटा चम्मच मेथी दाना जरूर डालें. यह नेचुरल फर्मेंटेशन को बढ़ाता है और इडली को सॉफ्ट बनाता है.

सही तापमान बनाए रखें
फर्मेंटेशन के लिए हल्की गर्म जगह जरूरी होती है. सर्दियों में बैटर को बंद ओवन (लाइट ऑन करके) या किचन के गर्म कोने में रखें. गर्मियों में सामान्य तापमान ही काफी होता है.

नमक बाद में डालें
बैटर फर्मेंट होने के बाद ही नमक मिलाएं. पहले नमक डालने से फर्मेंटेशन धीमा हो सकता है.

गाढ़ापन सही रखें
बैटर ना ज्यादा पतला हो, ना ज्यादा गाढ़ा. सही कंसिस्टेंसी फर्मेंटेशन में मदद करती है.

पुराना बैटर मिलाएं (Starter trick)
अगर पहले का थोड़ा खट्टा बैटर बचा हो, तो 1–2 चम्मच नए बैटर में मिला दें. यह बिल्कुल दही के जामन जैसा काम करता है.

अच्छी तरह पीसें
उड़द दाल को हल्का फूला और स्मूद पीसें, इससे बैटर में हवा भरती है और वह अच्छे से उठता है.

Social Share

Advertisement