ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • असम CM का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल समेत तीन कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ की मानहानि का केस

असम CM का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल समेत तीन कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ की मानहानि का केस

4 months ago
113

रायपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पूर्व सीएम भूपेश बघेल, जितेंद्र सिंह और गौरव गोगोई के खिलाफ मानहानि का केस किया है, जिसमें 500 करोड़ के हर्जाने की मांग की गई है। सीएम सरमा ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए तीनों नेताओं ने जानबूझकर उनके खिलाफ झूठे और बदनाम करने वाले आरोप लगाए।

गौरतलब है कि 4 फरवरी को असम कांग्रेस के प्रेसिडेंट गौरव गोगोई ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार ने राज्य में करीब 12,000 बीघा जमीन पर गैर-कानूनी तरीके से कब्जा कर लिया है, जो 3,960 एकड़ से ज्यादा एरिया में फैला है। सीएम सरमा को हाल ही में धार्मिक भेदभाव को लेकर दिए गए अपने बयानों के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों और सिविल सोसाइटी के अलग-अलग तबकों की आलोचना का सामना करना पड़ा है।

जमीन से जुड़े आरोप सामने आने के बाद यह मुद्दा गरमा गया है। इन आरोपों के जवाब में मुख्यमंत्री सरमा ने साफ कहा है कि वे गौरव गोगोई समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कानूनी मानहानि का केस चलाएंगे। इस बीच गोगोई ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री के इस कदम को घबराहट का संकेत बताया है। उन्होंने X पर लिखा कि अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो उन्हें कोर्ट में खुलकर लोगों का सामना करना चाहिए।

Social Share

Advertisement