ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • फिल्म Subedaar से Anil Kapoor का दमदार लुक आया सामने, स्वैग के साथ पंच मारते हुए दिख एक्टर …

फिल्म Subedaar से Anil Kapoor का दमदार लुक आया सामने, स्वैग के साथ पंच मारते हुए दिख एक्टर …

4 months ago
123

एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और एक्ट्रेस राधिका मदान (Radhika Madan) की फिल्म ‘सूबेदार’ (Subedaar) के मेकर्स ने हाल ही में एक पोस्टर शेयर किया है. ये फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा ना होने के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था.

कौन से प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म?

बता दें कि ‘सूबेदार’ (Subedaar) एक एक्शन-थ्रिलर मूवी है. साथ ही इस फिल्म के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी भी दे दिया गया है. यह मूवी अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी. सामने आए पोस्टर में अनिल कपूर (Anil Kapoor) को अपने ही स्वैग के साथ पंच मारते हुए दिख रहे हैं.

सामने आए पोस्टर में अनिल कपूर (Anil Kapoor) को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आएंगे. फिलहाल, इस पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताया गया है. फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ राधिका मदान (Radhika Madan) भी नजर आने वाली हैं.

अनिल कपूर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो पिछले साल अनिल कपूर (Anil Kapoor) को फिल्म ‘वॉर 2’ में देखा गया था. वहीं, अब वो इस साल ‘अल्फा’ और ‘किंग’ फिल्म में भी नजर आएंगे.

Social Share

Advertisement