ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • कार्बन प्लांट ब्लास्ट मामला: बिना सुरक्षा उपकरण कराया जा रहा था काम, कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ FIR दर्ज

कार्बन प्लांट ब्लास्ट मामला: बिना सुरक्षा उपकरण कराया जा रहा था काम, कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ FIR दर्ज

4 months ago
122

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. फर्नेस के फटने से एक मासूम समेत 8 मजदूरों के गंभीर रूप से झुलस गए. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्लांट के 2 जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

बिना सुरक्षा उपकरण कार्य कर रहे थे मजदूर

आशा बाई खड़िया की शिकायत के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा उपकरण (Safety Equipment) के और फर्नेस को बिना ठंडा किए उसका ढक्कन खुलवाया गया. जैसे ही ढक्कन खुला, अत्यधिक दबाव (Pressure) के कारण आग की लपटें बाहर निकल आईं और वहां काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया.

इन पर दर्ज हुआ मामला

खरसिया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रूपेश शर्मा (मुख्य प्रबंधक) और दादु महाराज उर्फ प्रेमसागर त्रिपाठी (प्रबंधक) के खिलाफ धारा 125(a), 125(b), 287, 288, 289, और 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

घायलों की स्थिति नाजुक

इस हादसे में शिव खड़िया और मासूम इंदीवर सबसे अधिक गंभीर रूप से झुलसे हैं. कुल 8 घायलों का इलाज रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में जारी है. शिकायतकर्ता ने बताया कि वे सभी पिछले 4 महीनों से इस कारखाने में टायर गलाकर काला तेल निकालने का काम कर रहे थे.

 

Social Share

Advertisement