ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम बोली – राज्यसभा की घटना थी बहुत पीड़ादायक

कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम बोली – राज्यसभा की घटना थी बहुत पीड़ादायक

5 years ago
159

छत्तीसगढ़राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम केन्द्र नेके इस बजट को निराशा का बजट कहा - Chana Murra

 

 

 

 

 

रायपुर 18 अगस्त 2021/    पिछले सप्ताह राज्यसभा में विपक्ष के प्रदर्शन और मार्शलों की धक्कामुक्की से उपजा बवाल बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों भाजपा सांसद सुनील सोनी ने छत्तीसगढ़ की दो कांग्रेस सांसदों फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा पर संसद की महिला मार्शलों से मारपीट का आरोप लगाया था। आज छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम राज्यसभा में उस दिन का घटनाक्रम बताते हुए रो पड़ीं।

 राजीव भवन में आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम रो पड़ी. उन्होंने कहा कि सदन में उस दिन की घटना बहुत पीड़ादायक थी. पुरुष मार्शलों के द्वारा महिला सांसदों को धक्का दिया गया. भाजपा इस घटना को लेकर झूठ बोल रही है. सच क्या सब जानते हैं.

राज्यसभा की घटना को लेकर बुधवार को कांग्रेस भवन में पीसीसी अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम घटनाक्रम बताते हुए रो पड़ीं।

पुरुष मार्शलों ने ही महिला सांसदों को धक्का दिया
कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस से बात करते हुए सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा, भाजपा के शासन में महिलाएं सड़क से संसद तक कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हमने सदन में महिला सुरक्षा, कृषि बिल आदि को लेकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। उस दिन संसद स्थगित होने की स्थिति में थी। अचानक बिना किसी सूचना के सरकार बीमा विधेयक ले आई। विरोध करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। हम विरोध कर रहे थे। अचानक मार्शलों को बुला लिया गया। पुरुष मार्शलों ने महिला सांसदों को धक्का दिया। मैं भी गिर गई। मेरे हाथ और कमर में चोट आई। वहां सभी सांसदों ने देखा। अब भाजपा के लोग हम पर ही मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। यह बात कहते हुए फूलोदेवी नेताम रो पड़ीं।

छाया वर्मा ने कहा- घसीटने की कोशिश हुई
राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा, मार्शलों के धक्के से फूलोदेवी नेताम गिर गई थीं। उनको घसीटने की कोशिश हुई। वे उनको सहारा देकर उठाने की कोशिश कर रही है। 10 सेकंड का एक वीडियो जारी कर भाजपा के लोग हम पर ही मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। यह गलत है, अगर हिम्मत है तो उस दिन की कार्यवाही का पूरा वीडियो जारी करें। प्रेस से चर्चा के दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- कलंकित हुआ लोकतंत्र
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, राज्यसभा संसद का उच्च सदन है। ऐसा माना जाता है राज्यसभा विमर्श और आचरण का जो उच्च आदर्श प्रस्तुत करता है वह देश के लोगों को गौरवान्वित करता है। देश के जनसामान्य के लिए नजीर होती है। मोदी सरकार ने इसी राज्यसभा में महिला सांसदों के साथ जो बदसलूकी करवाई, उससे भारत का गौरवशाली लोकतंत्र और संसदीय प्रणाली दोनों कलंकित हुई।

कहा- भाजपा के जीन में है महिला विरोध
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, इस दुर्भाग्यजनक घटना के बाद जिस प्रकार से भाजपा का नेतृत्व और उनके नेता पीड़ित महिला सांसदों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। वह अनुचित, निंदनीय और भाजपा के नारी विरोधी चरित्र को बताता है। महिला सांसदों के साथ बदसलूकी करने के तुरंत बाद कि 10 सेकंड की वीडियो क्लिप जारी कर भाजपाई न अपने कुकर्म पर पर्दा डाल सकते और न ही दोषियों को बचा सकते हैं। इस घटनाक्रम से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा मूल रूप से महिलाओं की विरोधी है। यह भाजपा के जीन में है।

Social Share

Advertisement