ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की महिला नेताओं को निशाना बनाया

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की महिला नेताओं को निशाना बनाया

5 years ago
194
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की महिला सांसदों और मंत्रियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला दहन किया।

 

 

 

 

रायपुर 18 अगस्त 2021/     कांग्रेस ने राज्यसभा में सांसदों के साथ मारपीट की घटना के विरोध में प्रदेश भर में प्रदर्शन का आयोजन किया है। रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा नेताओं का पुतला दहन कर विरोध किया। विडंबना यह रही कि अपनी महिला नेताओं के सम्मान में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता भाजपा की महिला सांसदों और मंत्रियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते दिखे। रायपुर के गांधी मैदान में हुए प्रदर्शन में कई महिला नेताओं के पुतले बनाकर जलाए गए। भाजपा का एक पुतला बनाकर रस्सी से लटका दिया गया था। प्रदर्शन करने वालों में रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Social Share

Advertisement