ताजा खबरें
  • breaking
  • जनपद उपाध्यक्ष गोलीकांड पर दीपक बैज का तीखा हमला, अपराधी खुलेआम घूम रहे, जनता कैसे सुरक्षित?

जनपद उपाध्यक्ष गोलीकांड पर दीपक बैज का तीखा हमला, अपराधी खुलेआम घूम रहे, जनता कैसे सुरक्षित?

7 months ago
58

बिलासपुर जिले के मस्तूरी में कांग्रेस नेता पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि यह वारदात साबित करती है कि अब राज्य में बंदूक का राज चल रहा है। नकाबपोश हमलावरों ने खुलेआम 10-12 राउंड फायर करते हुए सरकार के गाल पर तमाचा मारा है।

बैज ने तीखे सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाने की इजाजत सरकार ने दे रखी है? जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा? उन्होंने कहा कि जनता दहशत में है, न्याय लापता है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि सरकार उनकी सुरक्षा में लगी हुई है।

 

Social Share

Advertisement