CM साय का जगदलपुर रवाना होने से पहले बड़ा बयान, कहा- नक्सलियों का मुख्यधारा में स्वागत, पुनर्वास नीति का मिलेगा लाभ…
10 months ago
82
0

रायपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज नक्सलियों का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण होने जा रहा है. बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होने नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर बयान दिया.
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है. आज बहुत बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने जा रहे हैं. सरकार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है. हमने शुरू से ही हथियार छोड़ने का नक्सलियों से आह्वान किया था.
बता दें कि मुख्यमंत्री साय आज जगदलपुर में प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे. उनके साथ बस्तर दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद रहेंगे.