ताजा खबरें
  • breaking
  • कांग्रेस में टिकट बिकता है…’ बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस मुख्यालय के बाहर नेताओं के प्रदर्शन पर भाजपा ने साधा निशाना…

कांग्रेस में टिकट बिकता है…’ बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस मुख्यालय के बाहर नेताओं के प्रदर्शन पर भाजपा ने साधा निशाना…

5 months ago
37

रायपुर। बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस मुख्यालय के सामने नेताओं के प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पोस्ट के कांग्रेस पर निशाना साधा है. अबकी बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खास सिपहसालार देवेंद्र यादव पर बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ फार्मूले पर टिकट बेचने का आरोप लगाया है.

छत्तीसगढ़ भाजपा ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कांग्रेस नेताओं के विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए भूपेश बघेल की इसी भूमिका पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है. जिसमें भूपेश बघेल के साथ-साथ उनके खास सिपहसालार माने जाने वाले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव पर निशाना साधा है.

छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खास देवेंद्र यादव अब बिहार चुनाव में छत्तीसगढ़ फार्मूले पर टिकट बेचने का काम कर रहे हैं. बिहार कांग्रेस के नेताओं का दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन बताता है कि कांग्रेस पार्टी में टिकट बिकता है.

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने बिहार विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बतौर वरिष्ठ पर्यवेक्षक सीनियर ऑबर्जवर नियुक्त किया है. इस भूमिका में चुनाव से पहले कांग्रेस में प्रत्याशियों की सीट तय करने में जुटे हुए हैं.

Social Share

Advertisement