• breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र से मांगी 20 हजार ​ऑक्सीजन सिलेंडर,

छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र से मांगी 20 हजार ​ऑक्सीजन सिलेंडर,

5 years ago
201
मंत्री TS सिंहदेव ने कहा- जल्द से जल्द मदद करें

 

रायपुर, 21 अप्रैल 2021/ बढ़ते कोरोना संक्रमण के आंकड़ों के कारण प्रदेश में लगातार ​ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग बढ़ रही है। इसे लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस​ सिंहदेव ने चिंता जताते हुए केंद्र से मदद की गुहार लगाई है।

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र से जल्द से जल्द 20 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर देने की मांग की है। स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव ने कहा कि कोरोना से निपटने हमारी व्यवस्था जारी है। हमारे पास 12 हजार ऑक्सीजन सिलेंडर आ गए हैं।

 

केंद्र से ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की है। बाज़ार से भी ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार से भी जल्द से जल्द मदद मिलने की उम्मीद है।

Social Share

Advertisement