• breaking
  • Chhattisgarh
  • रूस की जूली को भाया बिहार का राहुल, प्यार के लिए सात समंदर पार पहुंचीं, नवंबर में शादी की चर्चा

रूस की जूली को भाया बिहार का राहुल, प्यार के लिए सात समंदर पार पहुंचीं, नवंबर में शादी की चर्चा

2 weeks ago
11

कहते हैं प्यार सरहदों का मोहताज नहीं होता और बिहार के भागलपुर की यह कहानी इसकी मिसाल बन रही है। रूस में राहुल यादव से मुलाकात हुई, दोस्ती बढ़ी और फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। राहुल जब भारत लौट आया, तो जूली भी अपने परिवार के साथ उससे मिलने भागलपुर पहुंच गई। अब दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि नवंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि अभी शादी की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

झोपड़ी में रहने के लिए तैयार

खास बात यह है कि सुख-सुविधाओं में पली-बढ़ी जूली को भागलपुर में रहने से कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, राहुल के पास पक्का घर नहीं है। परिवार झोपड़ी में रहता है। अपने प्यार के लिए जूली छप्पर के घर में रहने के लिए तैयार हैं। दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाने का फैसला किया है। राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्यार के प्रति समर्पण देख लोग हैरान

रिपोर्टों के मुताबिक राहुल ने जूली को बताया कि उसके पास कोई बड़ा बंगला नहीं है, यहां रहने के लिए झोपड़ी ही है, वह इसमें कैसे रह पाएगी। लेकिन जूली ने उसे बताया कि वह उसके लिए बंगला छोड़ झोपड़ी में रहने को तैयार है। विदेशी लड़की जूली का अपने प्यार के प्रति समर्पण देख लोग हैरान हैं और उसकी प्रशंसा कर रहे हैं।

शादी की तारीख का बेसब्री से इंतजार

वहीं, भागलपुर आकर जूली का परिवार काफी खुश है। उनकी काफी मेहमान नवाजी की जा रही है। स्थानीय लोग भी इन्हें अपने बीच पाकर काफी उत्साहित महसूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार नवंबर में राहुल और जूली की शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि, शादी की तारीख, समारोह के स्थान और विवाह की औपचारिकताओं को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। लोग शादी की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Social Share

Advertisement