• Chhattisgarh
  • आनंदम वर्ल्ड सिटी में टेनिस का रोमांच, रमन अग्रवाल व आशी गुप्ता-अभय श्रीवास्तव बने विजेता

आनंदम वर्ल्ड सिटी में टेनिस का रोमांच, रमन अग्रवाल व आशी गुप्ता-अभय श्रीवास्तव बने विजेता

15 hours ago
55

रायपुर। आनंदम वर्ल्ड सिटी, कचना में 3 एवं 4 अक्टूबर को दो दिवसीय टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण के साथ प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करना तथा आनंदम वर्ल्ड सिटी में खेल और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

टूर्नामेंट में आनंदम वर्ल्ड सिटी के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य कोच श्री राजेश मिश्रा के साथ कोच किशन, अर्जुन उर्फ नच्ची, रत्नाची, संजय एवं अर्णव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रतियोगिता में मुकेश पिल्ले, सौरभ जायसवाल, अभय श्रीवास्तव, आशीष प्रेमचंदानी, मंजू शर्मा, मोनिका सिंघानिया, साव्या खेतान, रमन अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, रॉनित, प्रेरक, आशी गुप्ता, ऋतिक नथानी, अभिषेक गुप्ता सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में डबल्स वर्ग में आशी गुप्ता एवं अभय श्रीवास्तव की जोड़ी विजेता रही, जबकि मोनिका सिंघानिया एवं सौरभ जायसवाल की जोड़ी उपविजेता रही। वहीं सिंगल्स वर्ग में रमन अग्रवाल विजेता तथा मुकेश पिल्ले उपविजेता रहे।

कार्यक्रम में आनंदम वर्ल्ड सिटी के प्रमोटर श्री राकेश सराओगी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उनकी उपस्थिति से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने बताया कि आनंदम वर्ल्ड सिटी में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के टेनिस प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा। इस आयोजन ने आनंदम वर्ल्ड सिटी में खेल भावना, सामुदायिक सहभागिता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का सकारात्मक वातावरण तैयार किया।

Social Share

Advertisement