• Chhattisgarh
  • CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, जानें मौसम का ताजा अपडेट

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, जानें मौसम का ताजा अपडेट

12 hours ago
16

रायपुर. छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से लोगों को आज से कुछ राहत मिलने की संभावना है. राजधानी में गुरुवार को बारिश थमने के बाद धूप निकल आई. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में नदी-नाले उफान पर आ गए. खारून नदी का जलस्तर बढ़ने से दुर्ग और रायपुर को जोड़ने वाला महादेव घाट स्थित पुल डूब गया. आसपास के निचली बस्तियों में पानी भर गया. इस कारण कुंड में विसर्जन पर भी रोक लगा दी गई. उधर, दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई. प्रदेश में भी रविवार से बारिश की तीव्रता और फैलाव के कमी होने की संभावना है.

प्रदेश में आज मध्यम बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने प्रदेश में रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. साथ ही कुछ जगहों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी रह सकती है. वहीं 2 दिन बाद भी इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं.

रायपुर में पड़ सकती हैं बौछारें

रायपुर में 27 सितम्बर को आकाश आंशिक मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

दुर्ग में सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश को लेकर मौसम विभाग ने आंकड़े जारी किए हैं. दुर्ग में 20, पिपरिया में 19, रायपुर शहर में 18, पखांजूर में 17, गंडई, भिलाई में 16, बोराई, बालोद, मंदिर हसौद, घुमका, धरसींवा, सिमगा, अर्जुन्दा, अंतागढ़ में 15-15 सेंटीमीटर वर्षा हुई. बाकी जगह और कम बारिश हुई.

अवदाव कमजोर होने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 25 किमी/घंटा की रफ़्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर तेजी से बढ़ा है. उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना अवदाब उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना गई. इसके अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के ऊपर धीरे-धीरे कमजोर होकर ‘स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव वाले क्षेत्र’ में बदलने की बहुत संभावना है.

Social Share

Advertisement