- Home
- Chhattisgarh
- झीरम मामले में राहुल गांधी से मिलेंगे कांग्रेसी नेता, 26 को दिल्ली में बनाएंगे रणनीति
झीरम मामले में राहुल गांधी से मिलेंगे कांग्रेसी नेता, 26 को दिल्ली में बनाएंगे रणनीति

रायपुर। झीरम घाटी मामले को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगे की रणनीति बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस के बड़े नेता 26 सितंबर को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 25 सितंबर को दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।
इस मुलाकात में झीरम घटना के पीड़ित नेता और शहीद नेताओं के परिजन भी शामिल हो सकते हैं। राहुल गांधी से चर्चा के बाद झीरम मामले को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसमें कोर्ट जाने के साथ-साथ सड़क पर आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है।
भूपेश बघेल बोले- फैसला आया, लेकिन न्याय नहीं मिला
झीरम मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पिछले दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में झीरम मामले को लेकर निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि झीरम मामले में फैसला आया है, लेकिन न्याय नहीं मिला। बघेल ने जांच एजेंसी को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि NIA एक बड़ी जांच संस्था है, लेकिन भाजपा इसका दुरुपयोग कर रही है। जनता को यह पता चलना चाहिए कि झीरम मामले में वास्तव में क्या हुआ और इस पूरे मामले में न्याय की स्थिति क्या है।