- Home
- Chhattisgarh
- दीपक बैज का बड़ा दावा- BJP के भीतर भगदड़, कांग्रेस के संपर्क में कई भाजपा नेता… मोदी को बताया सबसे बड़ा कॉमेडियन
दीपक बैज का बड़ा दावा- BJP के भीतर भगदड़, कांग्रेस के संपर्क में कई भाजपा नेता… मोदी को बताया सबसे बड़ा कॉमेडियन

रायपुर। PCC चीफ दीपक बैज भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, बीजेपी के भीतर भगदड़ मची हुई है। आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक हमारे संपर्क में हैं। आने वाले दिनों में बड़ा प्रवेश होने वाला है। जो नेता कांग्रेस छोड़कर गए हैं वो भी हमारे संपर्क में हैं। चुनाव के दो साल पहले इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है।
राहुल गांधी की सभा में मां की मिमिक्री पर बीजेपी हमला बोल रही। इस पर दीपक बैज ने कहा, क्या सिर्फ मोदी की मां ही मां है, दूसरे की मां मां नहीं है क्या? जर्सी गाय, 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड किसने कहा था? आपने शुरू किया तो आपको सुनना पड़ेगा। बैज ने कहा, सबसे बड़े कॉमेडियन तो खुद मोदी हैं। PM मोदी को फिल्मों में काम करना चाहिए।
ढेबर परिवार को धमकी मामले की जांच हो
कांग्रेस नेता एजाज ढेबर को फिरौती की धमकी मिलने पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ में अपराधियों का राज चल रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता के परिवार से 50 करोड़ रुपए मांगा गया है। इस मामले की सरकार को गंभीरता से जांच करानी चाहिए।