- Home
- Chhattisgarh
- LSG vs KKR IPL 2026: सुपर ओवर में कोलकाता की शानदार जीत, नरेन ने लखनऊ को 1 रन पर रोका, रिंकू सिंह ने चौका मारकर जिताया मैच
LSG vs KKR IPL 2026: सुपर ओवर में कोलकाता की शानदार जीत, नरेन ने लखनऊ को 1 रन पर रोका, रिंकू सिंह ने चौका मारकर जिताया मैच

LSG vs KKR IPL 2026 : IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंच गया, जिसमें कोलकाता (Kolkata Knight Riders) ने रोमांचक जीत दर्ज की। यह मौजूदा सीजन का पहला मैच था जो टाई हुआ और जिसका फैसला सुपर ओवर में किया गया।

सुपर ओवर में लखनऊ की टीम कोलकाता की घातक गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती नजर आई और टीम ने सिर्फ 1 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए LSG को दबाव में रखा और टीम ने KKR को जीत के लिए 2 रनों का लक्ष्य दिया। इसके बाद मिले आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर KKR को जीत दिला दी।
इस मैच में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 गेंदों पर 83 रन बनाए। उन्होंने फील्डिंग में भी कमाल दिखाते हुए 5 कैच लपके, जिसमें सुपर ओवर में ऐडन मार्करम का अहम कैच भी शामिल रहा। इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (LSG vs KKR IPL 2026)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान
इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती