• Chhattisgarh
  • पूर्व विधायक के पुत्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद की आशंका…

पूर्व विधायक के पुत्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद की आशंका…

6 months ago
175

रायपुर। पूर्व विधायक धनीराम साहू के पुत्र जय साहू ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 45 वर्षीय जय साहू के पास से पुलिस को कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है. आशंका है कि उन्होंने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाई है. सूचना पर पहुंची पंडरी थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है.

कसडोल के रहे विधायक

जानकारी के अनुसार, धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल विधानसभा से विधायक चुने गए थे. उन्होंने जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था. जीत का प्रतिफल उन्हें तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार में उन्हें राज्य मंत्री के तौर पर मिला.

Social Share

Advertisement