ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • Mahashivratri 2026 : व्रत के लिए इस बार मीठे में बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना रसमलाई, यहां देखें रेसिपी …

Mahashivratri 2026 : व्रत के लिए इस बार मीठे में बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना रसमलाई, यहां देखें रेसिपी …

3 weeks ago
59

Mahashivratri 2026 : किसी भी व्रत में साबूदाना और उससे बनने वाली दूसरी डिश हम सभी के घरों में जरूर बनती है. वैसे तो साबूदाना की खिचड़ी, बड़ा नमकीन रेसिपी में सभी बनाते हैं और मीठे में साबूदाना खीर. की कोई भी हो साबूदाना से बनी डिशेज सबसे ज्यादा खाई जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि साबूदाना से बहुत ही टेस्टी रसमलाई भी बनती है. अगर आपने अभी तक साबूदाना रसमलाई ट्राई नहीं की है तो जरूर करें. साबूदाना रसमलाई क्रीमी और स्वादिष्ट बनती है. इस महाशिवरात्रि पर आप इस रेसिपी को जरूर try करें.

सामग्री

साबूदाना-1 कप
आलू-1 कप उबले और मैश किए हुए
अरारोट या सिंघाड़े का आटा-2–3 बड़े चम्मच
चीनी पाउडर-2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर-½ छोटा चम्मच
घी-1 छोटा चम्मच
फुल क्रीम दूध-1 छोटा चम्मच
चीनी-1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर-½ छोटा चम्मच
काजू-बादाम-8–10 (बारीक कटे हुए)
थोड़े से केसर के धागे

विधि

  1. साबूदाना रसमलाई के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धोकर 4–5 घंटे या रातभर भिगो दें. पानी पूरी तरह छान लें. भीगे साबूदाना को मिक्सर में दरदरा पीस लें.
  2. पिसा हुआ साबूदाना, मैश आलू, अरारोट, चीनी पाउडर और इलायची पाउडर मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें. छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें.
  3. कढ़ाही में घी गर्म करें और धीमी आंच पर इन्हें हल्का सुनहरा होने तक तल लें. ध्यान रखें, तेज आंच पर तलने से ये फट सकते हैं.
  4. दूध को भारी तले की कढ़ाही में उबालें. धीमी आंच पर पकाते हुए इसे लगभग ¾ रह जाने तक गाढ़ा करें. इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें. गैस बंद कर दें.
  5. तले हुए साबूदाना बॉल्स को हल्का गुनगुने दूध में 10 मिनट डालकर नरम करें. अब इन्हें तैयार रबड़ी में डालें. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें. 1–2 घंटे फ्रिज में ठंडा होने दें.

 

Social Share

Advertisement