ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • सर्दी जुकाम में काफी असरदार होता है अजवाइन का भाप, यहां जाने इसके इस्तेमाल का तरीका और फायदे …

सर्दी जुकाम में काफी असरदार होता है अजवाइन का भाप, यहां जाने इसके इस्तेमाल का तरीका और फायदे …

4 months ago
154

मौसम अब “न ज़्यादा ठंडा, न ज़्यादा गर्म” वाला हो गया है. दोपहर के समय तो अच्छी गर्मी रहती है, पर शाम होते होते मौसम फिर से ठंडा हो जाता है. तब ही सर्दी-जुकाम सबसे ज्यादा पकड़ बनाता है. ऐसे में अजवाइन की भाप एक पुराना लेकिन काफी असरदार घरेलू उपाय माना जाता है. आज हम आपको बतायेंगे की अजवाइन की भाप कैसे काम करती है? और इसके क्या फायदे होते हैं.

अजवाइन में होते हैं ये गुण

अजवाइन में थाइमोल (Thymol) नाम का तत्व होता है, जो एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और डीकंजेस्टेंट गुणों से भरपूर होता है. जब अजवाइन को गर्म पानी में डालकर उसकी भाप ली जाती है, तो यह भाप सीधे नाक के बंद रास्तों, साइनस, और गले की सूजन पर असर करती है.

सर्दी-जुकाम में अजवाइन की भाप के फायदे

  1. नाक की जकड़न खोलती है – बंद नाक जल्दी खुलने लगती है.
  2. खांसी में राहत – बलगम ढीला होकर बाहर निकलने में मदद करता है.गले की खराश कम होती है.
  3. साइनस के दर्द में आराम.
  4. इंफेक्शन फैलने से रोकने में मदद.
  5. सिर भारी लगना और थकान भी कुछ हद तक कम हो जाती है.

अजवाइन की भाप लेने का सही तरीका

एक बर्तन में 2–3 कप पानी उबालें. उसमें 1–2 चम्मच अजवाइन डालें. गैस बंद करें. तौलिए से सिर ढककर 5–10 मिनट तक भाप लें. भाप लेने के बाद तुरंत ठंडी हवा में न जाएँ. दिन में 1–2 बार काफी होता है.

ध्यान रखने वाली बातें

  1. बहुत ज़्यादा गरम भाप न लें (जलने का खतरा).
  2. छोटे बच्चों को सीधे भाप न दिलाएँ.
  3. अस्थमा या सांस की गंभीर समस्या हो तो पहले डॉक्टर से पूछें.
  4. भाप के बाद ठंडा पानी न पिएँ.
Social Share

Advertisement