ताजा खबरें
  • breaking
  • ठंड में स्वेटर पहनकर सोना पड़ सकता है भारी, सेहत पर हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

ठंड में स्वेटर पहनकर सोना पड़ सकता है भारी, सेहत पर हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

3 months ago
155

Side Effects of Wearing Sweater While Sleeping: सर्दियों में रात को स्वेटर या बहुत गर्म कपड़े पहनकर सोना कुछ लोगों की आदत होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं रात में स्वेटर पहनकर सोना किसी के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है. जरूरत से ज्यादा गर्म कपड़े पहनना स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है. इसलिए बेहतर है कि शरीर को आरामदायक और संतुलित तापमान में रखा जाए, ताकि नींद भी अच्छी आए और स्वास्थ्य भी बना रहे. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं की रात को स्वेटर पहनकर सोने से क्या हो सकता है?

शरीर का तापमान बढ़ जाना

सोते समय हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से थोड़ा ठंडा होता है. स्वेटर या बहुत मोटे कपड़े पहनने से ओवरहीटिंग हो सकती है, जिससे बेचैनी,नींद बार-बार टूटना, पसीना आनाजैसी समस्याएं हो सकती हैं.

त्वचा से जुड़ी समस्याएं

रात में पसीना आने और हवा न लगने के कारण खुजली, रैशेज, फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है, खासकर संवेदनशील त्वचा वालों में.

ब्लड सर्कुलेशन पर असर

टाइट स्वेटर या भारी कपड़े पहनने से रक्त संचार बाधित हो सकता है.हाथ-पैर सुन्न लग सकते हैं.शरीर में अकड़न महसूस हो सकती है.

नींद की गुणवत्ता खराब होना

जब शरीर ज्यादा गर्म होता है तो डीप स्लीप नहीं मिल पाती, जिससे सुबह थकान, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन
हो सकता है.

1. हल्के और ढीले कॉटन या वूलन थर्मल पहनें

2. बहुत टाइट या मोटा स्वेटर न पहनें

3. कंबल या रजाई का इस्तेमाल करें

4. कमरे का तापमान संतुलित रखें

Social Share

Advertisement