ताजा खबरें
  • breaking
  • कांग्रेस–भाजपा के प्रवक्ताओं पर लगा डिबेट बैन हटा, अब सभी चैनलों की बहस में हो सकेंगे शामिल

कांग्रेस–भाजपा के प्रवक्ताओं पर लगा डिबेट बैन हटा, अब सभी चैनलों की बहस में हो सकेंगे शामिल

6 months ago
177

रायपुर। टीवी डिबेट को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों द्वारा जारी प्रतिबंध आदेश वापस ले लिए गए हैं. कांग्रेस ने भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के साथ अपने प्रवक्ताओं को किसी भी टीवी डिबेट में शामिल न होने के निर्देश दिए थे, वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी के साथ बहस में न बैठने का आदेश जारी किया था. दोनों पार्टियों ने अब अपने-अपने प्रतिबंध आदेश हटा दिए हैं.

अब से भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास और कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी किसी भी टीवी डिबेट में अन्य प्रवक्ताओं के साथ शामिल हो सकेंगे. राजनीतिक गलियारों में इसे दोनों दलों के बीच हालिया तनाव कम होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
Social Share

Advertisement