ताजा खबरें
  • breaking
  • शादी के सीजन में बच्चों के फैशन का आया नया ट्रेंड, ट्रिवंकल स्टार फ्रॉक और रॉयल प्रिंस सूट का जलवा

शादी के सीजन में बच्चों के फैशन का आया नया ट्रेंड, ट्रिवंकल स्टार फ्रॉक और रॉयल प्रिंस सूट का जलवा

3 months ago
159

शादी सीजन में देशभर के बाजारों में बच्चों की नई वेडिंग ड्रेस कलेक्शन की मांग बढ़ गई है। हल्के, स्किन-फ्रेंडली फैब्रिक और आकर्षक नामों वाले मॉडलों ने माता-पिता का ध्यान खींचा है। प्रिंसेस गाउन, रॉयल सूट, जंपसूट और ट्रेंडी पार्टी वियर की बिक्री तेजी से बढ़ रही है।

लाइफस्टाइल डेस्क। शादी और त्योहारों के सीजन में सिर्फ बड़ों ही नहीं, बच्चों के फैशन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। देशभर के गारमेंट बाजारों में इस बार बच्चों के लिए लॉन्च हुई नई वेडिंग कलेक्शन की चमक तेजी से बढ़ रही है।

हल्के फैब्रिक, आकर्षक नाम और फोटोजेनिक लुक वाले ड्रेस मॉडल इस सीजन में लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। दुकानदारों के अनुसार, पहले जहां बच्चों की ड्रेस सिर्फ डिजाइन और रंगों तक सीमित रहती थी, अब माता-पिता फैब्रिक की क्वॉलिटी, कम्फर्ट और स्किन-फ्रेंडली मटेरियल को प्राथमिकता दे रहे हैं।

आकर्षक नामों के साथ आया नेशनल कलेक्शन

इस बार बच्चों के वेडिंग वियर में ब्रांड्स ने नामों में भी खास क्रिएटिविटी दिखाई है। ‘ट्विंकल स्टार फ्रॉक’, ‘रॉयल प्रिंस सूट’, ‘फेरी ग्लो गाउन’, ‘क्यूटी कार्टून सेट’, ‘डिज्नी ड्रीम्स कलेक्शन’ और ‘बेबी बास पार्टी वियर’ जैसी रेंज देशभर के माता-पिता और बच्चों को आकर्षित कर रही है। इनमें चमकदार, हल्के और ट्रेंडी डिजाइनों का पूरा ध्यान रखा गया है।

लड़कियों के लिए प्रिंसेस लुक

बाजारों में लड़कियों के लिए नेट, सीक्वेंस और फ्लावर वर्क वाली फ्रॉक्स की मांग बढ़ी है, वहीं ‘ग्लिटर प्रिंसेस गाउन’ और ‘सॉफ्ट क्लाउड जंपसूट’ सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। लड़कों के लिए मिनी ब्लेजर, बो-टाई सेट, कलरफुल कुर्ता-पजामा, शाइनी जैकेट और कैरेक्टर-थीम पार्टी सूट हिट हो रहे हैं।

स्किन-फ्रेंडली फैब्रिक की बढ़ती मांग

देशभर के शॉपिंग मार्केट में इस बार माइक्रो नेट, बटर सिल्क, ब्रेथेबल कॉटन और हल्के वाशेबल ग्लिटर वाले फैब्रिक की मांग तेजी से बढ़ी है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि पहले चुभने वाले ग्लिटर और भारी कपड़ों से बच्चे असहज महसूस करते थे, लेकिन अब नई टेक्नोलॉजी के कारण इलास्टिक वेस्ट, एंटी-स्वेट लाइनिंग और सॉफ्ट वर्क डिटेलिंग बच्चों को आराम और स्टाइल दोनों देती है। इसी ट्रेंड के कारण दुकानदारों ने अतिरिक्त स्टॉक मंगा लिया है और खरीदारी का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

 

Social Share

Advertisement