ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • रोहित-कोहली ने खुद चुना घरेलू क्रिकेट का रास्ता, BCCI ने विजय हजारे से पहले साफ किया मामला

रोहित-कोहली ने खुद चुना घरेलू क्रिकेट का रास्ता, BCCI ने विजय हजारे से पहले साफ किया मामला

3 months ago
137

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर चर्चाओं को शांत करने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। दोनों दिग्गज विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अपनी-अपनी टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे। साउथ अफ्रीका दौरे के बाद ऐसी अटकलें तेज थीं कि BCCI ने उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए मजबूर किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम ने वनडे मुकाबले 2-1 से जीत लिए। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली (BCCI on Rohit Sharma & Virat Kohli) दोनों ने अहम भूमिका निभाई। कोहली ने शानदार लय दिखाते हुए 151 की औसत से 302 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था। वहीं रोहित शर्मा ने भी 146 रन बनाए और दो अर्धशतक जड़े।

आने वाले वर्ष में दोनों ही दिग्गज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे। इससे पहले वे अपनी-अपनी घरेलू टीमों के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में उतरेंगे, जिसकी आधिकारिक पुष्टि भी हो चुकी है।

Social Share

Advertisement