ताजा खबरें
  • breaking
  • India vs South Africa 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 271 रन का लक्ष्य, क्विंटन डिकॉक का शतक, कुलदीप-प्रसिद्ध ने झटके 4-4 विकेट

India vs South Africa 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 271 रन का लक्ष्य, क्विंटन डिकॉक का शतक, कुलदीप-प्रसिद्ध ने झटके 4-4 विकेट

3 months ago
101

India vs South Africa 3rd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाई. एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 47.5 ओवर में 270 रन पर ऑलआउट हो गई। अब टीम इंडिया को मैच के साथ-साथ सीरीज जीतने के लिए 271 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

बता दें कि साउथ अफ्रीका के लिए टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 106 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा सका।

भारत के लिए गेंदबाजी में कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 4-4 विकेट झटके। उनके अलावा रविंद्र जडेजा और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली।

सीरीज जीतने पर दोनों टीमों की नजर

बता दें कि इससे पहले रांची में खेले गए पहले वनडे में भारत ने 17 रन से मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई थी। वहीं, रायपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। अब भारतीय टीम आज इस निर्णायक मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, साउथ अफ्रीका भी इस सीरीज को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को एकादश में जगह मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने भी दो बदलाव किए हैं और रिक्लेटन तथा बार्टमैन की वापसी हुई है। टेम्बा बावुमा ने बताया कि डी. जॉर्जी और नांद्रे बर्गर कुछ सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं।

भारत:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

दक्षिण अफ्रीका:
रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रिट्ज़के, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटेनिल बार्टमैन

Social Share

Advertisement