ताजा खबरें
  • breaking
  • जनता कांग्रेस ने कांग्रेस में विलय का रखा प्रस्ताव : अमित जोगी ने कहा- देश और प्रदेश हित में लिया निर्णय, भूपेश बघेल बोले- कांग्रेस को अमित की जरूरत नहीं है

जनता कांग्रेस ने कांग्रेस में विलय का रखा प्रस्ताव : अमित जोगी ने कहा- देश और प्रदेश हित में लिया निर्णय, भूपेश बघेल बोले- कांग्रेस को अमित की जरूरत नहीं है

3 months ago
123

दुर्ग। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अमित जोगी (Amit Jogi) भिलाई में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। अमित जोगी ने कहा कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस का विलय कांग्रेस पार्टी में किया जाएगा। इसके लिए आवेदन दे दिया गया है और अब इस पर निर्णय प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व को लेना है।

अमित जोगी (Amit Jogi) ने कहा कि कहा कि अभी जो हमारा हमारा उद्देश्य दिख रहा है। छत्तीसगढ़ को अगर हमें अडानीगढ़ बनने से बचाना है, तो फासीवादी ताकतों को रोकना पड़ेगा। आपस में लड़कर उन्हें नहीं रोका जा सकता। आज देश में कांग्रेस पार्टी की स्थिति क्या है, किसी से छिपी नहीं है। पार्टी का इनकमिंग पूरा बंद हो गया है और केवल आउटगोइंग चल रहा है। ऐसे में 42 रिकॉग्नाइज्ड राजनीतिक पार्टी हैं पूरे देश में, हमने विलय का प्रस्ताव देश और प्रदेश हित में दिया है। यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत स्वार्थ को लेकर नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम लोगों को मिलकर भाजपा की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

वहीं इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस को उसकी (अमित जोगी) जरूरत नहीं है।

Social Share

Advertisement