Dharmendra Death Updates: नहीं रहे धर्मेंद्र… 89 साल की उम्र में बॉलीवुड के हीमैन का निधन, सितारे पहुंचे श्मशान घाट

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। इससे पहले उनकी गंभीर तबीयत पर झूठी अफवाहें फैली थीं, जिन्हें परिवार ने खारिज किया था। धर्मेंद्र 60-70 के दशक के बड़े स्टार थे।
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रॉड्यूसर करण जौहर ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। धर्मेंद्र का परिवार श्मशान घाट पर मौजूद हैं। वहां सभी बड़े सुपरस्टार्स के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। 60 और 70 के दशक में वे रोमांटिक और एक्शन हीरो दोनों रूपों में बड़े स्टार बने। वह आगे चलकर ही-मैन ऑफ बॉलीवुड के नाम से प्रसिद्ध हुए।
मौत की खबरों को परिवार ने बताया था अफवाह
- हाल ही में 10 नवंबर को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर होने की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें वायरल होने लगीं।
- इन अफवाहों से धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल बेहद नाराज हो गईं थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मीडिया गलत खबरें फैलाने की जल्दी में है, जबकि उनके पिता स्थिर हैं। वह रिकवर कर रहे हैं। ईशा ने लोगों से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की थी।
- उसके साथ ही हेमा मालिनी ने भी इन रूमर्स को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि धर्मेंद्र की स्थिति नियंत्रण में है। ऐसी स्थिति में परिवार ने स्पष्ट कर दिया कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।
करण जौहर ने लिखा कि एक युग का अंत। एक महान मेगास्टार का जाना। उन्होंने मैनस्ट्रीम सिनेमा के सच्चे हीरो की पहचान बनाई। बेमिसाल हैंडसम और अद्भुत करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस। वे भारतीय सिनेमा के ऐसे दिग्गज हैं, जो हमेशा इतिहास के सुनहरे पन्नों में अमर रहेंगे।
अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे। वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर आधिकारिक बयान का इंतजार है।
फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के परिवार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
अभिनेता सलमान खान मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच गए हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर है। उनके शव को लेकर एंबुलेंस विले पार्ले श्मशान घाट पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।