सरकारी नौकरी:AIIMS कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 4 के लिए आवेदन शुरू, एज लिमिट 40 साल, सैलरी 78 हजार से ज्यादा
4 months ago
117
0

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-4) का नोटिफिकेशन जरी कर दिया है। इसके अनुसार, देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों और केंद्र सरकार के मेडिकल संस्थानों में ग्रुप-B और ग्रुप-C के 1386 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
10वीं/12वीं पास से लेकर पीजी डिग्री या डिप्लोमा।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 40 साल
- अधिकतम उम्र सीमा में एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- पीडब्ल्यूबीडी को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
सैलरी :
- पद के अनुसार 35,400 – 78,800 रुपए प्रति माह
- अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
फीस :
- सामान्य, ओबीसी : 3000 रुपए
- एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस : 2400 रुपए
एग्जाम पैटर्न :
- एग्जाम मोड : सीबीटी
- एग्जाम ड्यूरेशन : 90 मिनट
- एग्जाम लैंग्वेज : इंग्लिश, हिंदी
- प्रश्नों की संख्या : 100
- कुल अंक : 400
- मार्किंग स्कीम : हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
- नेगेटिव मार्किंग : एक चौथाई अंक
ऐसे करें आवेदन :
- एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर रिक्रूटमेंट बटन पर क्लिक करके ‘Common Recruitment Examination (CRE)’ के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- अब आपको क्रिएट न्यू अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल्स भरना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करके अन्य डिटेल्स दर्ज करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।