ताजा खबरें
  • breaking
  • IND vs SA 1st Test: 189 रन पर सिमटी भारत की पहली पारी, 30 रनों की हासिल की बढ़त, हार्मर ने झटके 4 विकेट

IND vs SA 1st Test: 189 रन पर सिमटी भारत की पहली पारी, 30 रनों की हासिल की बढ़त, हार्मर ने झटके 4 विकेट

4 months ago
76

IND vs SA 1st Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच का आज दूसरा दिन है। भारत ने पहले दिन यानी शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर ढेर कर दी थी। इसके बाद भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका पर 30 रनों की मामूली बढ़त हासिल की।

बता दें कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे, जिस कारण वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके, जिस कारण नौ विकेट गिरने के बाद भारत की पहली पारी समाप्त हो गई। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे।

भारत के लिए केएल राहुल ने बनाए सबसे ज्यादा रन

भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रनों की पारी खेली। राहुल और वाशिंगटन के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 27, रवींद्र जडेजा ने 27, अक्षर पटेल ने 14, ध्रुव जुरेल ने 14, यशस्वी जायसवाल ने 12, कुलदीप यादव ने 1, मोहम्मद सिराज ने 1 और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 1 रन बनाए। वहीं, गिल 4 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने चार विकेट झटके, जबकि मार्को यानसेन को तीन सफलता मिली। केशव महाराज और कोर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट लिया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका

एडन मार्करम, रेयान रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, तेंबा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, सेनुरन मुथुसामी।

Social Share

Advertisement