ताजा खबरें
  • breaking
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा एक्शन, ईडी ने चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति अटैच की

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा एक्शन, ईडी ने चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति अटैच की

4 months ago
60

Chaitanya Baghel: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रायपुर जोनल कार्यालय ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है।

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रायपुर जोनल कार्यालय ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत की है।

364 प्लॉट और जमीनें, बैंक बैलेंस और एफडी जब्त

ईडी की जानकारी के अनुसार, अटैच की गई संपत्तियों में 364 आवासीय प्लॉट और कृषि भूमि शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 59.96 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, 1.24 करोड़ रुपये की बैंक राशि और फिक्स्ड डिपॉजिट भी जब्त किए गए हैं।

 

 

Social Share

Advertisement