ताजा खबरें
  • breaking
  • सिर पर सूपा रखकर CM साय पहुंचे छठ घाट, पत्नी कौशल्या के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

सिर पर सूपा रखकर CM साय पहुंचे छठ घाट, पत्नी कौशल्या के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

9 months ago
73

जशपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार सुबह अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी के छठ घाट पहुंचे. इस दौरान सीएम साय ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की. सिर पर सूपा रखकर घाट तक पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्रद्धा के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की.

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

छठ पूजा के समापन के मौके पर बलौदाबाजार समेत प्रदेशभर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. व्रती महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी घाटों पर पहुंचे और पूजा में शामिल हुए. आसमान में छाए बादलों के कारण कुछ देर तक महिलाओं को सूर्य दर्शन में परेशानी हुई, लेकिन श्रद्धा और उत्साह में कोई कमी नहीं आई.

36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद आज उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ छठ महापर्व संपन्न हुआ. महिलाओं ने संतान सुख, दीर्घायु और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना करते हुए श्रद्धा-भक्ति से व्रत पूरा किया.

Social Share

Advertisement