सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, नियमित रूप से SET परीक्षा कराने की मांग
10 months ago
118
0

रायपुर. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने SET परीक्षा को नियमित कराने की मांग की है. ताकि महाविधायालयों में रिक्त पदों की भर्ती में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सके.
अबतक केवल 6 बार SET परीक्षा
पत्र के माध्यम से बताया गया कि NET (National Eligibility Test) की परीक्षा हर 6 महीने आयोजित होती है, जबकि प्रदेश में केवल 6 बार ही SET (State Eligibility Test) परीक्षा हुई है. ऐसे में SET पात्रता प्राप्त अभर्थियों को NET पात्रता प्राप्त अभ्यर्थियों को कम मौके मिलते हैं. विभाग में होने वाले 700 पदों पर होने वाली भर्ती से पहले SET परीक्षा कराने का अनुरोध किया गया है.
