ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले का दौरा, रायपुर नगर निगम की जिम्मेदारी आज से प्रशासक के हाथों में, आज जारी हो सकती है भाजपा जिला अध्यक्ष की दूसरी लिस्ट, पढ़ें और भी खबरें…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले का दौरा, रायपुर नगर निगम की जिम्मेदारी आज से प्रशासक के हाथों में, आज जारी हो सकती है भाजपा जिला अध्यक्ष की दूसरी लिस्ट, पढ़ें और भी खबरें…

1 year ago
54

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय आज दो जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलिपेड, रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे जांजगीर-चंपा पहुंचेंगे. यहां वे दोपहर 12:20 पर स्पोर्ट्स कंपलेक्स का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे, हसदेव क्रेटर्स हब का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, फिर कलेक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके बाद दोपहर 12:55 बजे हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.30 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड खोखरा भांठा, जांजगीर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.15 बजे महासमुंद जिले के ग्राम मचेवा पहुंचेंगे और कार द्वारा वहां से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण महासमुंद आएंगे. मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे.

Social Share

Advertisement