• Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र : विपक्ष माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की धोखाधड़ी पर लाया स्थगन, आसंदी ने किया अग्राह्य

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र : विपक्ष माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की धोखाधड़ी पर लाया स्थगन, आसंदी ने किया अग्राह्य

2 years ago
183

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की धोखाधड़ी पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए चर्चा कराए जाने की मांग की. आसंदी ने विपक्ष के स्थगन को अग्राह्य कर दिया.

विपक्ष ने माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की धोखाधड़ी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महिला समूहों से ठगी की जा रही है. लोन वसूली के नाम पर महिलाओं को आधी रात को प्रताड़ित किया जा रहा है. नक्सल क्षेत्रों में भी ग्रामीणों से ठगी हो रही है. सरकार मामले में जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है. मामले में विपक्ष के स्थगन पर चर्चा कराए जाने की मांग को आसंदी ने अग्राह्य कर दिया.

 

Social Share

Advertisement