• Chhattisgarh
  • पंचायत चुनाव 2024-25 की आरक्षण प्रक्रिया को निरस्त किए जाने पर विधायक चंद्राकर का बयान, कहा- निश्चित समय में होगा चुनाव

पंचायत चुनाव 2024-25 की आरक्षण प्रक्रिया को निरस्त किए जाने पर विधायक चंद्राकर का बयान, कहा- निश्चित समय में होगा चुनाव

2 years ago
122

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 की आरक्षण प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव तारन प्रकाश सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. जिसमें अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया गया है. अब इस पूरे मामले पर दिग्गज भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है.

पंचायत चुनाव के वार्डो के आरक्षण पर लगाई गई रोक को लेकर भाजपा के विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि जरूर कोई विषय रहा होगा, स्थानीय संस्थानों के चुनाव निश्चित समय में कराए जाने है, चुनाव थोड़ा बहुत आगे-पीछे हो सकता है.

 

Social Share

Advertisement