zholtooram
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Business
  • Sports
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Business
  • Sports
ताजा खबरें
  • नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने होली की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं – होली त्यौहार हर धर्म जाति को प्रेम भाई-चारे का संदेश देता है – डॉ. महंत
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा: धान खरीदी पर विपक्ष ने रखा स्थगन प्रस्ताव, अग्राह्य होते ही नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंचे कांग्रेस विधायक, हुए स्वमेव निलंबित….
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: नेता प्रतिपक्ष महंत ने उठाया एसटीपी निर्माण का मुद्दा, गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग…
  • यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट है – डॉ. चरणदास महंत – कैसा “संकल्प” जहाँ जनता की समस्याओं का नहीं कोई “विकल्प” – डॉ. चरणदास महंत – बजट ‘गति’ का नहीं, ‘दुर्गति’ का था – डॉ महंत
  • कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न।
  • Home
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने खरोरा को दी सौगात, नए कालेज भवन का किया लोकार्पण

मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने खरोरा को दी सौगात, नए कालेज भवन का किया लोकार्पण

4 years ago
151
0
मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने खरोरा को दी सौगात, नए कालेज भवन का किया लोकार्पण

रायपुर, 02 अगस्त 2022/  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 2 अगस्त को रायपुर जिले के खरोरा को सौगात दी। मुख्‍यमंत्री बघेल ने स्व.रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। कालेज का यह नया भवन तीन करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। मुख्यमंत्री कोलेज परिसर में ही क्षेत्र के दानवीर दाऊ रामप्रसाद जी देवांगन की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस दौरान बघेल जनसमुदाय को संबोधित किया और शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री वितरित की।

खरोरा कालेज में लगभग चार सौ विद्यार्थियों को पढ़ने की बेहतर सुविधा मिलेगी- खरोरा में स्व.रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय के नव-निर्मित भवन में आस-पास के लगभग चार सौ विद्यार्थी पढ़ रहें है। पहले खरोरा के विद्यार्थियों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए रायपुर-पलारी-बिलासपुर जाना पड़ता था। घर से दूर रहने-खाने के साथ-साथ अन्य दूसरी असुविधाएं भी विद्यार्थिंयों को होती थी। ऐसे में 2017 में खरोरा में शासकीय कालेज शुरू हुआ था। इस महाविद्यालय का नामकरण क्षेत्र के लोकप्रिय दानवीर और बच्चों की शिक्षा के लिए हमेशा अग्रसर रहने वाले दाऊ स्व.रामप्रसाद जी देवांगन के नाम पर किया गया था। इस महाविद्यालय का नया भवन तीन करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से तैयार हुआ है ।

2100-2100 वर्गमीटर क्षेत्र में भू-तल और प्रथम तल पर तैयार इस भवन में प्राचार्य कक्ष, उप प्राचार्य कक्ष, स्टाफ कक्ष, कार्यालय, सोलह क्लास रूम, पांच प्रयोगशाला कक्ष, लाइब्ररी कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, परीक्षा नियत्रंक कक्ष, कॉमन रूम सहित आठ स्टोर रूम भी बनाये गये है। इस महाविद्यालय में आर्टस, कामर्स और गणित विषय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं संचालित हो रही है।

 

Social Share
Previous Post रक्षाबंधन पर ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, इस ट्रेन में लगेंगे एक्‍सट्रा कोच
Next Post सुरक्षा जवान के साथ सुपरवाइजर पद के लिए निकली भर्ती

Advertisement

About

छत्तीसगढ़ की खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना | खबर वहीं जो जन सरोकार रखता हो | खबर वहीं जो निष्पक्षता की निष्ठा पर खरा उतरे | खबर वहीं जो झोलटूराम.com की पहचान हो …

Advertisement Available

Contact

मोबाईल नंबर- +91-7398583333

ई मेल- zholtooram.com@gmail.com

कार्यालय का पता-  रायपुर, छत्तीसगढ़

Social Media Link

 

© 2020 zholtooram

Design And developed By Zholtooram Group